लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र अक्षत पांचाल को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र को 51 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में पूर्व संस्थापक अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नाथ, संरक्षिका सुभद्रा पुरवार, प्रबंधक डॉ. आदित्य पुरवार, कोषाध्यक्ष ईश्वरदीन वर्मा और प्रधानाचार्य राजकुमार कनौजिया मौजूद थे। सभी अतिथियों ने छात्र की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि डॉ. त्रिभुवन नाथ ने कहा कि अक्षत की सफलता उसके कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। प्रबंधक डॉ. आदित्य पुरवार ने कहा कि विद्यालय सद...