प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मेरिट-कम-मीन्स (एमसीएम) छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी 16 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। वे सभी नियमित छात्र-छात्राएं, जिन्होंने सत्र 2024-25 की परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को एमसीएम छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर जमा करना होगा। इनमें फीस रसीद, आधार कार्ड, विश्वविद्यालय का आईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र तथा सत्र 2024-25 की अंकतालिका की स्वयं सत्यापित प्रतियां शामिल हैं। आय प्रमाण पत्र के अनुसार अभिभावकों की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...