गढ़वा, अगस्त 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यशाला की शुरूआत नगर परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुलदीपक अग्रवाल और रूम टू रीड के जिला प्रतिनिधि लखविंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला के प्रथम बैच का प्रशिक्षण 19 से 20 अगस्त और द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 21 से 22 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। प्रथम बैच में कुल 38 आकलनकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर शैलेश तिवारी, अमित शुक्ला, चंद्रदेव सिंह और नितिन तिवारी की ओर से प्रभावी आकलन से संबंधित जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जिला स्कूल परिसर में मैं भी निपुण 2.0 कार्यशाला शुरू आकलनकर्ता अलका कुमारी और सुषमा गुप्ता सहित अन्य प्रतिभागियों ने प्रशिक...