इटावा औरैया, मार्च 9 -- भारत सरकार के खेलकूद व युवा मंत्रालय के मेरा युवा भारत की ओर से युवती मंडल शंकरपुर बसरेहर में खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी की। शंकरपुर नगला मेंहदियान स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित किए गए कार्यक्रम में खेलकूद के लिए कैरम, म्यूजिकल चेयर और बैलून गेम जैसी प्रतियोगिताएं कराईं गई जिनमें महिलाओं और बालिकाओं ने भागीदारी की । इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए। ग्राम पंचायत शंकरपुर की प्रधान पारुल इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। बालिकाओं को शिक्षित बनाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। देश की प्रगति में बालिकाएं भागीदार बनेगी। कार्यक्रम में युवती मंडल की अध्यक्ष रित...