नई दिल्ली, अगस्त 3 -- महिला पहलवानों से छेड़छाड़ के केस में आरोप मुक्त करार दिए गए बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत ने निकले के बाद उन 6 महिला पहलावनों को लेकर बड़ा दिल दिखाया जिन्होंने आरोप लगाकर पूर्व सांसद के राजनीतिक करियर पर ब्रेक लगा दिया। कानूनी जीत के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप लगाने वालीं महिला पहलवानों पर कुछ भी टिप्पणी करने इनकार किया। वह सिर्फ इतना कहकर आगे बढ़ चले कि, 'जो हुआ सो हुआ।' दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने छह बार के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख रहे बृजभूषण शरण सिंह को सोमवार को उस केस में आरोप मुक्त करार दिया, जिसमें छह महिला पहलवानों ने उन पर छेड़छाड़ समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। अदालत से निकलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने इस बात को लेकर खुशी जाहिर की कि अदालत ने उन्हें बाइज्जत बरी किया। बृजभूषण सिंह न...