नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की किताब में किए गए दावों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि जिम्मेदार व्यक्ति को जिम्मेदारी के साथ बात करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने साफ किया है कि भारतीय जनता पार्टी या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से उनका कोई भी लेना देना नहीं है। सोनिया गांधी ने किताब Belonging: a journey of love में दावा किया है कि अन्ना के आंदोलन को भाजपा और आरएसएस का गुप्त समर्थन हासिल था। सोनिया गांधी ने लिखा है, '2012 में महाराष्ट्र के एक जाने-माने कार्यकर्ता बाबूराव 'अन्ना' हजारे 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' नामक आंदोलन का मुख्य चेहरा बनकर उभरे थे। इस आंदोलन में हिस्सा लेने वाले कुछ प्रमुख लोगों ने बाद में कहा कि भाजपा और आरएसएस ने इस आंदोलन को पर्दे के पीछे से आयोजित किया था और ...