जयपुर, मार्च 30 -- राजस्थान की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot और मौजूदा मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अपने बेटे को लेकर उठे सवालों पर गहलोत ने सोमवार को साफ शब्दों में कहा कि उनका बेटा कभी भी मुख्यमंत्री निवास में नहीं रहा और उन्होंने उसे अलग रहने के लिए मकान किराए पर दिलाया था।बेटे को लेकर दी सफाई जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि उनके परिवार को लेकर बेवजह राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा, "मेरे बेटे को लेकर बात की जा रही है, जबकि हकीकत यह है कि वह कभी मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहा। हमने उसे अलग मकान दिलाया था और वह वहीं रहता था।" गहलोत ने स्पष्ट किया कि उन्होंने हमेशा निजी और सरकारी जीवन के बीच दूरी बनाए रखने की कोशिश की है।भजनलाल के बयान पर पलटवार दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्...