भागलपुर, मार्च 1 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मेरा बाबा आया खाटू धाम से...., मेरा बाबा बड़ा दिलदार है...., बरसाने की होली श्याम बाबा के दरबार में.... जैसे भक्ति भजनों ने शनिवार को मंदरोजा स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। श्याम भक्त मंडल न्यास और श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय फाल्गुनोत्सव के दूसरे दिन कोलकाता के भजन गायक अनिल लाटा, माही गर्ग एवं स्थानीय कलाकार सुरेश मोहता सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस दौरान श्रद्धालु भी भक्ति गीतों पर खूब झूमते रहे, जिसे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। वहीं कोलकाता के नृत्य कलाकारों द्वारा नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं से खूब तालियां बटोरीं। समिति के अध्यक्ष रोहित झुनझुनवाला ने बताया कि फाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.