नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 की दूसरी जीत दिलाने में अहम योगदान रिंकू सिंह का था। उन्हीं की बदौलत केकेआर ने 155 रन बनाए, क्योंकि आखिरी ओवर में दिग्वेश राठी के खिलाफ रिंकू सिंह ने ही 4 छक्के लगाए थे। रिंकू ने इस मैच में 51 गेंदों में नाबाद 83 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा 34 रन कैमरोन ग्रीन ने बनाए थे, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज 10 से आगे नहीं बढ़ सका था। एक समय पर केकेआर की टीम 140 के आसपास सिमटती नजर आ रही थी, लेकिन रिंकू सिंह ने अच्छी तरह से मैच को फिनिश किया। सात चौके और 5 छक्के अपनी पारी में रिंकू ने लगाए और मैच बाद बताया कि उनका प्लान इस मैच में क्या था? वे इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। क्या हमें आपका नाम बदलकर रिंकू संकटमोचक कर देना चाहिए? इस पर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन...