कोटद्वार, फरवरी 1 -- उत्तराखंड के कोटद्वार में गणतंत्र दिवस के दिन कपड़े की दुकान का नाम बदलने को लेकर शुरू हुए विवाद ने सांप्रदायिक रंग लेने की कोशिश की। यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह पूरा प्रकरण एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान के नाम को लेकर है। उन्होंने अपनी दुकान का नाम 'बाबा' रखा है। शनिवार को मामले ने तूल तब पकड़ा, जब नाम बदलवाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन किया और दुकानदार पर आरोप लगाया कि यह उनकी धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला है। दरअसल, कोटद्वार में प्रसिद्ध सिद्धपीठ सिद्धबली को स्थानीय बाबा कहकर बुलाते हैं। इस पूरे बवाल के बीच कोटद्वार का जिम ट्रेनर दीपक कुमार आगे आया। नोंक-झोंक के दौरान जब बजरंग दल से जुड़े लोगों ने उससे नाम पूछा तो उसने कहा- मेरा नाम मोहम्मद दीपक है... दुकान का नाम बदलवाने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.