यरुशलम, फरवरी 25 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के इजरायल दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के पहले दिन उन्होंने इजरायली संसद नेसेट को संबोधित किया। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। यरुशलम में नेसेट को संबोधित करते हुए PM मोदी ने भारत-इजरायल संबंधों को गहराई और विश्वास पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस भूमि पर लौटकर खुशी हो रही है, जिससे वे हमेशा एक विशेष जुड़ाव महसूस करते रहे हैं। इज़रायल के साथ भारत के करीबी संबंधों को पक्का करते हुए, प्रधानमंत्री ने बुधवार को अपना व्यक्तिगत रिश्ता भी इस यहूदी देश से जोड़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक रोचक संयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जन्म उसी दिन हुआ था, जिस दिन भारत ने औपचारिक रूप से इज़राइल को मान्यता दी थी यानी 17 सितंबर 1950। उन्होंने कहा कि वह इस जमीन पर दोबारा आकर ब...