नई दिल्ली, जुलाई 5 -- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे की चोरी को लेकर मचे भारी बवाल के बीच अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने अपनी खामोशी तोड़ी है। उन्होंने इस पूरे मामले पर दो पन्नों का एक विस्तृत बयान जारी किया है। गोविंद देव गिरि ने साफ कहा है कि मंदिर के दान पात्र से निकलने वाले चढ़ावे की गिनती में उनकी कोई भूमिका नहीं रही है। उन्होंने इस कथित घोटाले को 'अकल्पनीय' बताते हुए मामले की निष्पक्ष और पूरी जांच कराने की मांग की है।"भक्तों की भावनाएं आहत हुईं, यह बेहद दर्दनाक है" गोविंद देव गिरि ने अपने बयान में कहा कि राम मंदिर में दान की हेराफेरी की खबरों ने दुनियाभर के राम भक्तों की आस्था को गहरी चोट पहुंचाई है। जो खबरें सामने आ रही हैं, उनसे पता चलता है कि यह चोरी पिछले काफी समय से चल...