रुडकी, जून 17 -- रुड़की, संवाददाता। आरटीआई कार्यकर्ता आकाश कुमार सैनी ने ग्राम्य विकास विभाग से आरटीआई में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत 12 से अधिक बिंदुओं पर जानकारी मांगी। उनका दावा है कि मिली जानकारी बाद योजना के तहत हुए कार्यों में भारी अनियमितताएं मिली। इसके बाद उन्होंने साक्ष्यों के आधार पर ग्राम्य विकास विभाग के सचिव, डीएम और सीडीओ को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप लगाया कि बहादराबाद, लक्सर, खानपुर, रुड़की और नारसन ब्लॉक में वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच हुए सड़क निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया और दर निर्धारण को लेकर गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। कई ऐसे मार्गों को शामिल किया गया जो पहले से ही मुख्य सड़क से जुड़े हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...