मऊ, मई 13 -- मऊ, संवाददाता। उर्वरकों के संतुलित उपयोग और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर राष्ट्रीय अभियान के तहत मेरा गांव मेरा गौरव विषय पर गोष्ठी का आयोजन कुशमौर स्थित राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीव ब्यूरो में किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने आम जनमानस के बीच उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और सतत कृषि में सूक्ष्मजीवी इनोक्यूलेंट्स की भूमिका को लेकर जानकारी देते हुए जागरुक किया। यह भी पढ़ें- 'उर्वरकों का वैज्ञानिक व संतुलित उपयोग अनिवार्य'कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि निदेशक राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीव ब्यूरो डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव ने स्वस्थ मिट्टी एवं स्वस्थ समाज के लिए जैविक उर्वरकों और सूक्ष्मजीवी तकनीकों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि मिट्टी केवल कृषि उ...