नई दिल्ली, फरवरी 12 -- उदित नारायण का नाम फिर से एक कॉन्ट्रोवर्सी में आ गया है। अब उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने सिंगर पर गंभीर आरोप लगाया है। रंजना का दावा है कि उदित नारायण ने अपने भाई के साथ मिलकर उनका यूट्रस यानी गर्भाशय निकलवा दिया, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में मिली। रंजना का मामला पहले भी सुर्खियों में आ चुका है। उदित काफी समय तक उन्हें बीवी मानने से इन्कार करते रहे थे। यहां जानें उदित नारायण की पहली शादी से जुड़ी सारी कॉन्ट्रोवर्सी।पत्नी का दावा, उदित ने रचा षड्यंत्र उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना झा ने 10 फरवरी को बिहार के सुपौल जिले के महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। रंजना का दावा है कि उदित नारायण, उनकी दो भाई और उनकी दूसरी पत्नी ने षड्यंत्र के तहत उनका गर्भाशय निकलवाया है। रंजना का कहना है कि उन्हें उन्हें इस बात का...