रांची, अगस्त 1 -- झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम में उस वक्त एक भावुक करने वाला नजारा देखने को मिला, जब जिला दण्डाधिकारी व उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजन्त्री वहां नियमित निरीक्षण करने पहुंचे और इस दौरान वह वहां रह रहे बुजुर्गों से उनका हाल पूछने लगे। डीसी के पहुंचने की सूचना मिलते ही परिसर में रह रहे बुजुर्ग उनका इंतजार करने लगे। जो स्वास्थ्य कारणों से नीचे नहीं आ सके, उनसे मिलने के लिए डीसी भजन्त्री खुद उनके कमरों तक पहुंचे। इसी दौरान चतरा निवासी एक वृद्ध ने उनका हाथ थाम लिया। धुंधली पड़ चुकी आंखों से उन्होंने पूछा...आप के हैं...? उपायुक्त ने सहजता से उत्तर दिया... हम यहां के डीसी हैं... वृद्ध ने फिर पूछा... आपका नाम...? तो उन्होंने मंजूनाथ बताया... फिर बुजुर्ग बोले... आप बैठ जाइएगा तो अच्छा लगेगा...। इसके बाद भजन्त्री बिन...