मेरा काम करा दो साहब...SDM की टेबल पर नोटों की गड्डी रखकर बोला वकील
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 25 -- UP News: यूपी के प्रयागराज सदर तहसील में शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक अधिवक्ता ने एसडीएम की टेबल पर नोटों की गड्डी रखते हुए कहा कि लेखपाल 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है, यदि यही प्रक्रिया है तो ये रुपये आपके सामने ही दे रहा हूं, काम करा दीजिए। यह देख कक्ष में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी भी हैरान रह गए। शुक्रवार को एसडीएम सदर अंकित वर्मा जनता दर्शन में सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ता सुनील कुमार पहुंचे और अपनी जेब से नोटों की गड्डी बाहर रखते हुए कहा कि उनसे सिकंदर यादव नाम के व्यक्ति ने जमीन की पैमाइश के लिए कहा था। क्षेत्र में भूमाफिया के सक्रिय होने के कारण दूसरे क्षेत्र के लेखपाल सुधीर कुमार व मनीष कुमार को पैमाइश के लिए कहा गया था। अधिवक्ता ने आरोप लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.