गढ़वा, दिसम्बर 20 -- मेराल, प्रतिनिधि। हासनदाग के जेपीएस ग्राउंड में शनिवार को एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हसनदाग बनाम मेराल की टीम के बीच खेला गया। उसमें मेराल की टीम ने 32 रनों मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। हासनदाग की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए मेराल की टीम को आमंत्रित किया। निर्धारित 12 ओवर में मेराल की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना सकी। जवाबी पाली खेलने उतरी हासनदाग की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआत के तीन ओवर में हासनदाग ने मात्र 17 रन के स्कोर पर अपने तीन बहुमूल्य विकेट खो दिए। मेराल की टीम के घातक गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के सामने हसनदाग की टीम संघर्ष करती नजर आई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.