मेरठ, अप्रैल 6 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बहुप्रतीक्षित मेरठ दौराला)-हस्तिनापुर-बिजनौर नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। सर्वे पूरा हो गया है और डीपीआर तैयार है। नीति आयोग आदि से स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सांसद अरुण गोविल ने संसद सत्र के दौरान मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन का मामला उठाया था। उन्होंने केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा था कि सरकार कार्रवाई करे। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखित जवाब में कहा कि मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई रेल लाइन का सर्वे पूरा हो गया है। डीपीआर तैयार है और जल्द मंजूरी मिल सकती है।उन्होंने कहा कि मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं की मंजूरी एक नि...