मेरठ, मई 8 -- ​मेरठ महाभारत कालीन नगरी हस्तिनापुर के गौरव को अब मेरठ शहर के भीतर से ही महसूस किया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री पर्यटन योजना' के तहत मेरठ के साकेत चौराहे से लेकर हस्तिनापुर तक एक भव्य 'थीम रोड' विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। यह भी पढ़ें- हस्तिनापुर में रोडवेज बसों के नहीं मिलने से श्रद्धालु परेशानहस्तिनापुर विकास परियोजना इस परियोजना पर लगभग 62.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा के अनुसार, इस कार्य को पूरा करने के लिए 18 महीने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क के दोनों ओर महाभारत और जैन तीर्थ से संबंधित प्रतीक चिन्ह, प्रतिमाएं और भित्ति चित्र लगाए जाएंगे।हस्तिनापुर में चल रहे अन्य विकास कार्य ​-हस्तिनापुर को एक अंतरराष...