देहरादून, अप्रैल 5 -- उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कुंभ क्षेत्र में बिजली लाइनें भूमिगत करने के साथ ही ऑटोमेटिक सिस्टम विकसित करने के लिए केंद्र से 750 करोड़ रुपये की मांग की है। साथ ही आरआरटीएस और मेट्रो परियोजना को मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक विस्तारित करने का अनुरोध किया। नई दिल्ली में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर राज्य से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को मंजूर करने का अनुरोध किया। धामी ने कहा कि कुंभ-2027 के लिए क्षेत्र में बिजली लाइनें भूमिगत करनी हैं। पावर सप्लाई सिस्टम ऑटोमेटिक होना है। सीएम ने आग्रह किया कि इसके लिए पहले चरण में 325 करोड़ जबकि दूसरे चरण में 425 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया जाए। यह भी पढ़ें- देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हटेंगी सभी हेली सेवाएं, सहस्त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.