हापुड़, मई 14 -- जनपद मेरठ निवासी एक युवती बुधवार की देर शाम को अपने घर से लापता हो गई। वहां परिवार के लोगों ने उसको तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि बृहस्पतिवार की सुबह को युवती अपने सिंभावली के गांव निवासी युवक प्रेमी के साथ थाने पहुंची और शादी करने की बात कहीं। पुलिस ने युवती के परिवार के लोगों से संपर्क कर थाने बुला लिया। बताया गया है कि युवक अपने मामा के घर आता जाता है। जिसका मामा के पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती अपने घर से निकल गई और सिंभावली आ गई। जो सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और दनों थाने में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...