मेरठ, जून 27 -- ​मेरठ। क्रांति की भूमि मेरठ से त्यागी समाज ने अपनी राजनीतिक उपेक्षा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान ऐलान किया है कि समाज अब चुप नहीं बैठेगा और अपने हक के लिए जल्द ही व्यापक जनजागरण अभियान और आंदोलन की शुरुआत करेगा। ​चौधरी मांगेराम त्यागी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि त्यागी समाज लंबे समय से भाजपा का निष्ठावान समर्थक रहा है, लेकिन बदले में उन्हें केवल उपेक्षा मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के कार्यकाल में भी त्यागी समाज का प्रतिनिधित्व मंत्रिमंडल में अवश्य होता था, लेकिन भाजपा सरकार में समाज को हाशिए पर धकेल दिया गया है。 यह भी पढ़ें- सैंथवार मल्ल समाज राजनीतिक दलों की उपेक्षा का शिका...