मिर्जापुर, अगस्त 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिगना व एसओजी की संयुक्त टीम ने गोसीपुर गांव के पास बुधवार की रात दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को धर दबोचा। बोलेरो से कुल 40.545 किग्रा गांजा बरामद हुआ। जिसकी कुल कीमत लगभग तीस लाख रुपये हैं। पकड़े गए तस्कर बिहार निवासी है। मेरठ से चोरी बोलेरो से गांजा की तस्करी कर रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीना ने गुरुवार पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम गोसीपुर नहर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मिर्जापुर की ओर से एक बोलेरो आती दिखाई दी, पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने वाहन को रोका, पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली। वाहन की छत में बाक्स बनाकर रखे 20 बंडल में कुल 40.545 किग्रा गांजा तथा सीट पर रखा एक नंबर प्लेट बरा...