मेरठ से गाजियाबाद तक निकली 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा का समापन
नई दिल्ली, मई 21 -- आम आदमी पार्टी की "रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा का मंगलवार को गाजियाबाद के अंबेडकर पार्क में समापन हो गया। पांच दिनों तक चली इस पदयात्रा की शुरुआत 16 मई को मेरठ से हुई थी। पदयात्रा का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने किया। यात्रा के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों, कस्बों और गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी की ओर से कहा गया कि पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी, सामाजिक न्याय, पेपर लीक, भर्ती घोटालों, किसानों की समस्याओं और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को उठाना था। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, किसान, शिक्षामित्र, आशा कार्यकर्ता, छोटे व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। संजय सिंह ने यात्रा के दौरान लोगों से संवाद किया और युवाओं की समस्याओं को प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.