मेरठ, मई 15 -- आम आदमी पार्टी मेरठ से गाजियाबाद तक रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा निकालेगी। कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क से 16 मई को जनसभा के बाद पदयात्रा का आगाज होगा। जिसका समापन 20 मई को गाजियाबाद में घंटाघर चौराहे पर होगा। पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं ने बैठक कर पदयात्रा की तैयारियों को अंतिम रुप दिया। गुरुवार को जिमखाना मैदान के सामने स्थित अपार चेंबर में आम आदमी पार्टी की ओर से प्रेसवार्ता की गई। इसमें आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधायक सुरेंद्र चौधरी, पार्टी के पश्चिम यूपी अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका एवं जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जाने वाली पदयात्रा को लेकर जानकारी दी।

पदयात्रा का विवरण आप नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी, किसानों को कर्ज और जनता को महंगा...