मेरठ, सितम्बर 24 -- यूपी में मेरठ के शास्त्रीनगर इलाके से निकलकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की आंच से तपे शहर के दूसरे इलाकों को लेकर चर्चाओं के साथ आंदोलन की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शहर के विभिन्न इलाकों के लोग एवं विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले एकजुट हो रहे हैं। बुलडोजर भगाओ अभियान मेरठ से एक ही दिन में एक हजार से लोग जुड़ चुके हैं। फिलहाल बैठक बुलाने और आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर चर्चा की।मेरठ बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति को आदेश का इंतजार शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद अस्तित्व में आई मेरठ बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति को भी सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में सुनवाई के दौरान जारी हुए आदेश की कॉपी मिलने का इंतजार है। रविंद्र गुर्जर, विजय राघव, नितेश पंवार, सुदीप जैन का...