वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 8 -- UP News: यूपी के मेरठ स्थित सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए शास्त्रीनगर योजना संख्या 7 में आवासीय भवनों में अवैध रूप से चल रहे स्कूलों, निजी अस्पतालों और व्यावसायिक कॉम्पलेक्स समेत 44 अवैध निर्माणों को सील करने के आदेश दिए हैं। वहीं, स्कूलों के बच्चों को दूसरे स्कूलों में और अस्पतालों के मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करने को कहा गया है। सीलिंग की कार्रवाई परिषद और पुलिस प्रशासन करेगा। मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी। उच्चतम न्यायालय का सख्त आदेश मिलते ही व्यापारियों में खलबली मच गई। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के प्रस्ताव पर संयुक्त व्यापार संघ के दोनों धड़ों ने एकजुट होकर 9 अप्रैल गुरुवार को मेरठ बंद का ऐलान कर दिया। इधर, व्यापारिक संगठनों ने गुरुवार को मेर...