मेरठ, मार्च 14 -- सर्राफा बाजार में पाइप नेचुरल गैस की सुविधा को जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के समक्ष करार हुआ। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह एवं मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। मेरठ के प्रसिद्ध सर्राफा बाजार जो एशिया का सबसे बड़ा ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग सेंटर है अब उत्पादन में गैस सिलेंडर की समस्या खत्म करने के लिए पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा के लिए जिलाधिकारी मेरठ, मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन एवं गेल गैस के बीच करार। चैंबर फॉर डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई की पांच साल की मेहनत के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस परियोजना में गेल गैस ऑथोरिटी निवेश कर रही है, जिससे इस क्षेत्र के 2500 से अधिक आभूषण कारखानों को लाभ होगा। पीएनजी की सुविधा से गैस सिलेंडरों के खतरे और आग लगने की संभ...