मेरठ, अगस्त 11 -- केन्द्र सरकार ने कहा है कि देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (नमो भारत आरआरटीएस) दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एक क्रांतिकारी परिवहन माध्यम बन चुका है। मेरठ समेत पूरे एनसीआर के लिए नमो भारत रैपिड रेल लाइफलाइन बनेगी। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के बाद अब दिल्ली-अलवर, दिल्ली-पानीपत विशेष प्राथमिकता में है। कार्रवाई तेजी से चल रही है। सांसद अरुण गोविल, जनार्दन मिश्र और मनीष जायसवाल और अन्य सदस्यों की ओर से पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने नमो भारत प्रोजेक्ट की प्रगति, यात्रियों के आंकड़े और भविष्य की योजनाओं का पूरा विवरण साझा किया है। उन्होंने कहा है कि 82.15 किलोमीटर लंबा देश का पहला नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर फरवरी 2026 से पूरी तरह चालू हो चुका है। इस सेवा के शुरू होने से लेकर...