हापुड़, जून 11 -- मेरठ रोड पर दिल्ली और मेरठ फाटक पर बने ओवरब्रिज पर आज शुक्रवार से शुरू हुए मरम्मत कार्य को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया है। शाम को आठ बजे से लेकर रात बारह बजे तक के लिए प्लान जारी किया है। यातायात पुलिस के प्लान के अनुसार बुलन्दशहर से मेरठ जाने वाले वाहन बुलन्दशहर से आकर मेरठ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सोना पेट्रोल पम्प से ततारपुर होते हुए मेरठ के लिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- मेरठ रोड ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरूयातायात डायवर्जन की जानकारी बुलन्दशहर से आकर मोदीनगर रोड पर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सोना पेट्रोल पम्प से पिलखुवा जी.एस फाटक, दतेडी गेट, भोजपुर होते हुये अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे। इसके अलावा बुलन्दशहर से मोदीनगर रोड पर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सोना पेट्रोल पम्प, ततारप...