मेरठ, मई 25 -- कृष्णा इंस्टीट्यूट, मसूरी में 23 मई को आयोजित चौथी जिला रस्साकस्सी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग की 25 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में पुनीत अरोरा, डायरेक्टर पुखराज ककरान, राजनीश त्यागी, सचिव मनोज कन्नौजिया व प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। सभी अतिथियों का सम्मान किया। समापन समारोह में पंडित विभोर भारद्वाज, विजय राज ककरान, पवन बंसल, एनके चक्रवर्ती सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग में डीएम पब्लिक स्कूल किला, अंडर-17 बालिका वर्ग में एलए इंटरनेशनल स्कूल मेरठ, अंडर-15 बालक वर्ग में एलए इंटरनेशनल स्कूल किला, अंडर-13 बालक व बालिका वर्ग में एलए इंटरनेशनल स्कूल मेरठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- मेरठ में 4वीं जिला रस्साकस्सी...