मेरठ, अक्टूबर 3 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता मेरठ के श्रद्धालुओं के लिए हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि वर्ष 2027 में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के श्रीमुख से मेरठ की पावन धरती पर भव्य शिव महापुराण कथा आयोजित किए जाने की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।इसी क्रम में समाजसेवी आशीष बंसल, पूनम बंसल और अन्य ने अपने परिवार के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मेरठ में प्रस्तावित शिव महापुराण कथा के आयोजन, स्थान, स्वरूप एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आशीष बंसल ने कहा कि मेरठ और आसपास के लाखों श्रद्धालुओं की लंबे समय से इच्छा रही है कि पंडित प्रदीप मिश्रा का सानिध्य एवं उनकी अमृतमयी शिव महापुराण कथा मेरठ की धरती पर हो। वर्ष 2027 में प्रस्तावित इस ध...