मेरठ, अगस्त 3 -- दिल्ली-दून हाईवे पर दौराला-भराला कट के पास बाइक की साइड लगने टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार दिल्ली के छतरपुर निवासी कांवड़िया कुणाल, सौरभ, लोकेश और टेंपो चालक सोनू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। वहीं मटौर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे बाइक सवार कांवड़िया दिल्ली के शादरा निवासी अमरजीत और उसका पांच वर्षीय बेटा शिव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। चिकित्सक ने घायल शिव की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- कांवड़ में बाइक टकराने पर मारपीट, सिपाही को भी पीटा इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर विधिक कार्र...