मेरठ में शिफा और मनीषा चौहान ने जीते स्वर्ण पदक
आगरा, अगस्त 23 -- मेरठ में बलिराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। टीम कोच देवजीत घोष ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक जीता। शिफा बक्श और मनीषा चौहान ने प्रतियोगिता में फाइनल तक का सफर तय कर स्वर्ण पदक जीता। आगरा के ही अंकुश बघेल फाइनल तक पहुंचे और रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में आगरा के नितिन सोलंकी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.