हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 4 -- मेरठ के दौराला नगर पंचायत में शुक्रवार शाम शराब पीने से तीन लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया। तीनों ने सरधना रोड स्थित एक शराब के ठेके से शराब खरीदी थी, जिसे पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अफसर मौके पर दौड़े और ठेके को बंद कराकर सेल्मैन को हिरासत में ले लिया। वहीं डीएम डॉ. वीके सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जहरीली शराब जैसी बात नहीं है। ठेके से 200 से अधिक लोगों ने शराब खरीदी है। ऐसे में केवल तीन की मौत होना संदेह उत्पन्न करता है।शराब पीने से तीनों की मौत दौराला के वार्ड नंबर 7 निवासी बाबूराम प्रजापति का सरसों के तेल का कोल्हू (स्पेलर) है। वहां वार्ड नंबर 12 निवासी जितेंद्र कश्यप (45 वर्ष) नौकरी करता था। इसी दौरान वार्...