संवाददाता, अप्रैल 27 -- मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर बुलेट सवार युवकों के साथ ट्रैफिक दरोगा द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दरोगा ने युवक को थप्पड़ मारे और गालियां दीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि वायरल वीडियो शनिवार की बताई जा रही है। मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार मोहद्दीनपुर स्थित एक कॉलेज में होमगार्ड की परीक्षा देकर युवक बुलेट द्वारा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से गाजियाबाद जा रहे थे। काशी टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान उनको रोक लिया। उसने युवक को 20 हजार रुपये का चालान करने क...