मेरठ, अप्रैल 16 -- मेरठ, मुख्य संवाददातासेना और खेल के ऐतिहासिक शहर मेरठ में पोलो के शौकीनों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। पश्चिम यूपी सब एरिया और आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के तत्वावधान में आगामी 19 अप्रैल को 'मेरठ पोलो कप' का आयोजन किया जा रहा है।​इस कप का मुख्य आकर्षण 61 कैवलरी और आरवीसी के बीच होने वाला रोमांचक मुकाबला होगा। 61 कैवलरी दुनिया की एकमात्र सक्रिय अश्वारोही कैवलरी रेजिमेंट है, जो अपनी वीरता और पोलो के खेल में अपनी महारत के लिए विश्व विख्यात है। सेना के अधिकारियों के अनुसार लंबे अंतराल के बाद मेरठ की धरती पर एक बार फिर पोलो के खेल की वापसी हो रही है। यह भी पढ़ें- 19 अप्रैल से शतरंज खिलाड़ियों की होगी ट्रायल प्रतियोगिता, यूपी स्टेट के लिए होगा चयन 'स्मार्ट कैजुअल/ओपन कॉलर' ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि इस...