अमरोहा, जुलाई 11 -- मेरठ में बीती आठ जुलाई को ललिता गौतम को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुए लाठीचार्ज और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिग्विजय सिंह भाटी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में शनिवार को भाकियू बीआर आंबेडकर ने तहसील में प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार लकी सिंह को सौंपा। इस मामले में दर्ज मुकदमे वापस लेने व लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। ​प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ललिता गौतम के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर दलित समाज के लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ: छात्र ललित गौतम के परिजनों से दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की मुलाकात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा...