मेरठ, मार्च 20 -- जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, मेरठ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 मार्च तक विद्या विश्वविद्यालय में किया गया, जिसमें प्रदेश भर से लगभग 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर एवं सब-जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने कबड्डी, कुश्ती एवं जूडो जैसी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त मेरठ मंडल बलिराम सिंह और उप निदेशक युवा कल्याण संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तीसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।बालक वर्ग (सीनियर) विजेता खिलाड़ी:नितिन, दक्ष, ...