मेरठ, जनवरी 11 -- एक सप्ताह पहले मेरठ में युवक को जिंदा जलाकर मार देने की घटना पर अब सियासत शुरू हो गई है। घटना को लेकर विपक्ष ने यूपी सरकार की जमकर आलोचना की है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मेरठ में रानू कश्यप की हत्या की घटना को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है। मायावती ने कहा कि मेरठ के सरधना क्षेत्र में पिछड़े वर्ग से कश्यप समाज के एक युवक को जलाकर मार देने की अति क्रूर व शर्मनाक घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, वह कम है। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम को लेकर शासन व प्रशासन दोनों स्तर पर अनवरत उचित सजगता व सक्रियता जरूरी है। ऐसे असामाजिक व आपराधिक तत्वों को कानून का होना जरूरी है। वहीं दूसरी ओर सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी फेसबुक वाल पर ज्वालागढ़ गांव की वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि दबंगों ने सरधना क्षेत्र के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.