मेरठ, अप्रैल 15 -- प्रसिद्ध कैलेंडर चित्रकला से लोगों के दिलों में उतरे चर्चित चित्रकारों को देने के बावजूद मेरठ में कलाकारों की कला को मंच देने को कोई समर्पित स्थान नहीं है। नवोदित कलाकारों को खुद को साबित करने के लिए दूसरे शहरों में पहुंचकर संघर्ष करना पड़ता है। देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में छाए मेरठ के आधुनिक कलाकार भी शहर से किसी सार्वजनिक मंच से नहीं जुड़ पा रहे। शहर में कोई आर्ट गैलेरी नहीं है। मेरठ के कलाकारों की इच्छा आधुनिक कला दीर्घा स्थापित करने की है। कलाकारों के अनुसार कला दीर्घा होने से कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा और वे नई उडान भर सकेंगे। यह भी पढ़ें- नंदलाल बोस की भूमि हवेली खड़गपुर को कलाधाम के रूप में विकसित किया जाए: पद्मश्री श्याम कुमार प्रस्तुत है विश्व कला दिवस पर हिन्दुस्तान के साथ कलाकारों का स...