मेरठ, मार्च 6 -- तेज हवाओं के बीच गुरुवार को मेरठ में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज से हवाओं पर ब्रेक लगने और तेज धूप से मेरठ के अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले हफ्ते तक मेरठ में दिन का तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 72 घंटों में ही दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। ऐसे में मार्च के शुरुआती हफ्ते में ही मेरठ सहित वेस्ट यूपी तेज गर्मी से जूझने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 32 एवं 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.8 एवं 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अप्रत्याशित रूप से सामान्य से अधिक दिन-रात के इस तापमान से गेहूं की फसल बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंका बन रही है। बुधवार के सापेक्ष दिन में 0....