हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 6 -- मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौला खुर्द गांव में शनिवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड ने 55 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, सिसौला खुर्द निवासी सूरजमुखी (55) शनिवार देर शाम खेत से गन्ने की छिलाई का काम निपटाकर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि वह खुद को बचा पाती, कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने महिला के चेहरे, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला। चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े और कुत्तों को खदेड़ा।आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में महिला की मौत परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.