मेरठ, सितम्बर 20 -- आसमान में कभी फाइटर जेट की गर्जना गूंजी तो कभी पलक झपकते ही विमानों ने ऐसी कलाबाजियां दिखाईं कि हजारों निगाहें आसमान पर टिक गईं। नीचे दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट थी और ऊपर वायु सेवा के जांबाजों का शौर्य। रविवार को एयर शो के दूसरे दिन मेरठ ने आसमान में रोमांच, साहस और देशभक्ति का ऐसा अनूठा संगम देखा कि हर करतब के साथ दर्शकों का उत्साह और बढ़ता गया। परतापुर स्थित न्यू टाउनशिप में आयोजित एयर शो देखने के लिए सुबह से ही शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परिवारों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और युवा भी पहुंचे। जैसे ही फाइटर जेट ने आसमान में प्रवेश किया, उसकी तेज गर्जना से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कुछ ही पलों में विमानों ने तेज रफ्तार से गोता लगाते हुए ऊपर उठना और फिर हवा में शानदार कलाबा...