मेरठ, अप्रैल 6 -- जिले के जानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौला खुर्द गांव में शनिवार शाम एक रूह कंपा देने वाली घटना हुई। गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने 55 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में बुरी तरह घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत और प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। ग्रामीणों के अनुसार, सिसौला खुर्द निवासी सूरजमुखी (55) शनिवार देर शाम खेत से गन्ने की छिलाई का काम निपटाकर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि वह खुद को बचा पाती, कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने महिला के चेहरे, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला। चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े। ग्रामीणों ने मशक्...