मेरठ, फरवरी 11 -- मेरठ मेरठ बार एसोसिएशन के 2026-27 वार्षिक कार्यकारिणी चुनाव के लिए मंगलवार को 42 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति के दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के अलावा सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। मतदान 17 फरवरी को होगा। मंगलवार सुबह 11 बजे से कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए नामांकन पत्र तीन बजे तक पंडित नानकचंद सभागार में प्रस्तुत किए गए। जांच में अध्यक्ष पद पर अनुज कुमार शर्मा, विजय त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद पर नरेश कुमार, पंकज जैन, उपाध्यक्ष के दो पदों पर क्षितिज भारद्वाज, मीरा सिंह, संजय यादव, विनोद कुमार (गौतम) महामंत्री के एक पद पर परवेज आलम, सचिन कुमार नरेश कोषाध्यक्ष के एक पद पर शिवम गुप्ता, विकास रावत, संयुक्त मंत्री प्रशासन के एक पद पर ध्रुव झा, रविश भारद्वाज, संयुक्त ...