मेरठ, जनवरी 30 -- किठौर क्षेत्र में हुई डकैती की घटना में लूटे गए जेवर बरामद करने के लिए पुलिस ने बड़ा बाजार में सर्राफ की दुकान पर छापामारी की। पुलिस ने दुकान और मकान से जेवर बरामद करने का प्रयास किया। तभी वहां आए व्यापारियों ने पुलिस की छापेमारी का विरोध किया। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है डकैती में लूटे जेवर बरामद करने को मेरठ पुलिस आई है, जेवर बरामद कराने का प्रयास किया जा रहा है। किठौर क्षेत्र में कुछ दिन पहले बदमाशों ने एक मकान में डकैती को अंजाम दिया और वहां से लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूटकर ले गए। पुलिस ने जांच शुरू की तो डकैती की घटना में लोनी का बदमाश शामिल मिला। पुलिस को पता चला बदमाश ने सोने-चांदी के जेवर अपनी भाभी को दे दिए, जो बागपत शहर में रहती है। बदमाश की भाभी ने जेवर बागपत के बड़ा बाजार में सर्राफ को बेच दिए। इसके चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.