मेरठ, सितम्बर 21 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ पहुंच गए हैं। वे सुभारती विवि के मांगल्य कन्वेंशन सेंटर में युवा संवाद में हिस्सा लेंगे। मेरठ पहुंचने पर मोदीपुरम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मोदीपुरम में बुलडोजर भी प्रदर्शित किए गए हैं। परंपरागत बीण और ढोल बजाने वाले कलाकार भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभारती विवि स्थित कारगिल स्मृति उपवन और इंडियन नेशनल आर्मी शहीद स्मारक उपवन पहुंचकर श्रद्धांजलि देते हुए अपने कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं। मेरठ में भाजपा अध्यक्ष की यह पहली यात्रा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सुभारती विवि के कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ युवाओं से संवाद में हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- मिशन 2027 : BJP शीर्ष नेतृत्व ने पश्चिमी UP म...