मेरठ पहुंचे चंद्रशेखर के अड़ने पर झुकी पुलिस, टोल पर ही बुलाना पड़ा ललिता का परिवार, महापंचायत शुरू
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड का मामला एक बार फिर शुक्रवार को गरमा गया। दलित ललिता के परिवार से मिलने पहुंचे नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मेरठ पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें ललिता के घर जाने से पहले ही दौराला टोल प्लाजा पर रोक दिया। इससे भारी तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर काफिला रोका तो आक्रोशित कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। चंद्रशेखर ललिता के परिवार से मिलने के लिए अड़ गए। अंतत: पुलिस ने टोल पर ही ललिता के परिजनों को बुला लिया। टोल पर ही मामले को लेकर महापंचायत शुरू हो गई है। ललिता को न्याय दिलाने के लिए दो दिन पहले हुए धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज और एसएसपी की थप्पड़बाजी की गूंज पूरे यूपी में सुनाई दी थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत तमाम दलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.